फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

450 करोड़ की बोगस बिलिंग में एक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लुधियाना। जीएसटी इंटेलिजेंस ने 15 डमी फर्में तैयार कर लगभग 450 करोड़ पये की बोगस बिलिंग करने का पर्दाफाश किया है। शनिवार को जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने अमलोह निवासी जीवन (शिवा ट्रेडर्स) के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद अमलोह में हड़कंप का माहौल है, क्योंकि आने वाले दिनों में कई अन्य लोगों के नाम इस मामले में सामने आ सकते है।
जानकारी के अनुसार जीएसटी इंटेलिजेंस ने गुप्त सूचना के आधार पर अमोलह निवासी जीवन को काबू किया। जांच में पता चला कि आरोपी ने 15 डमी फर्म बना रखी थी। इन फर्मों को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से संचालित किया जा रहा था। फर्मों के बैंक खाते खन्ना और मंडी गोबिंदगढ़ से चल रहे थे।
विज्ञापन

टीम ने मोबाइल फोन, पैन ड्राईव सहित अन्य दस्तावेज को अपने कब्जे में लेकर इस मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। अभी तक जांच में पता चला है कि डमी फर्म के माध्यम से आरोपी ने लगभग 450 करोड़ की बोगस बिलिंग की है, इसकी एवज में 77 करोड़ रुपये इनपुट टैक्स क्रेडिट का फायदा लिया है।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य मामले में शहर की केसरगंज मंडी में जीएसटी टीम ने एक खाद्य तेल कारोबारी के यहां पर सर्च की। टीम ने मौके पर 80 लाख रुपये की नगदी बरामद की। इस मामले की सूचना तुरंत आयकर विभाग को दी गई। आयकर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचे नगदी को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं जीएसटी जांच टीम ने मौके पर कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें