लुधियाना रेलवे स्टेशन पर शाम पांच बजे के बाद ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर दौड़ना शुरू हो गईं।
ट्रेनों
के सभी रूट शुरू होने के कारण लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। वहीं
रेलवे स्टेशन पर भी लोगों के आने से स्टेशन पर पहले की तरह चहल-पहल शुरू हो
गई है। जाट आरक्षण के लिए हरियाणा में प्रदर्शन कर रहे थे। इसके कारण पांच
दिन तक ट्रेनों का हरियाणा और दिल्ली रूट बंद कर दिया गया था।
ट्रेनों
के सभी रूट चालू होने के बाद जो लोग इतने दिनों से लुधियाना में रुके हुए
थे वह वापस अपने ठिकानों पर जा सकेंगे। स्टेशन सुपरिंटेंडेंट यशवंत सिंह ने
बताया कि शाम पांच बजे के बाद सभी ट्रेनें अपने निश्चित समय पर चालू हो गई
हैं। शाम पांच बजे से पहले 26 गाड़ियां रद्द रहीं। इस दौरान करीब एक लाख
का रिफंड किया गया।