फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आंदोलन के कारण्ा जांच में शामिल नहीं हो सके सरदार सिंह

Tue, 23 Feb 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला हॉकी खिलाड़ी द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोप में भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी सरदार सिंह मंगलवार को लुधियाना पुलिस के सामने पेश नहीं हो सके। लुधियाना पुलिस ने सोमवार को सरदार सिंह को बुलाया था, लेकिन वह सोमवार को नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन


जब पुलिस ने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि जाट आंदोलन के कारण सारे रास्ते बंद हैं, इसी वजह से वह नहीं आ सके। इस पर उन्हें मंगलवार का समय दिया गया, लेकिन वे आज भी नहीं आए। पुलिस अब हरियाणा में हालात सामान्य होने का इंतजार कर रही है ताकि सरदार सिंह पुलिस जांच में शामिल हो सकें।

अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी ने कुछ समय पहले थाना कूमकलां में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी सरदार सिंह के साथ सगाई हुई थी। शादी के नाम पर सरदार सिंह ने उसका यौन शोषण किया। इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने एडीसीपी सतवीर सिंह अटवाल, एसीपी गिल गुरप्रीत कौर पुरेवाल और थाना कूमकलां के एसएचओ सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह नागरा की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने सरदार सिंह को नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए सोमवार को बुलाया था। पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में जाट आंदोलन कर रहे है। जिस कारण सभी रास्ते बंद थे। इसी कारण सरदार सिंह सोमवार को पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। पुलिस ने सरदार सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने जाट आंदोलन का हवाला दिया।

उन्होंने पुलिस को मंगलवार तक आने की बात कही थी, लेकिन मंगलवार को भी सरदार सिंह पुलिस के सामने नहीं पेश हो पाए। एडीसीपी सतवीर सिंह अटवाल ने कहा कि सरदार सिंह जाट आंदोलन के कारण जांच में शामिल नहीं हो सके। स्थिति सामान्य होने के बाद उनके जांच में शामिल होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें