संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाएं रोकने और युवाओं में ट्रैफिक जिम्मेदारी जगाने के लिए लुधियाना पुलिस प्रयास कर रही है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने घुमार मंडी स्थित खालसा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में सड़क सुरक्षा सेमिनार किया। इसमें छात्र-छात्राओं और कॉलेज स्टाफ ने हिस्सा लिया।
एडीसीपी ट्रैफिक सुखविंदर सिंह ने युवाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि लापरवाही दूसरों की जिंदगी खतरे में डाल सकती है। उन्होंने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, गति सीमा में चलने और मोबाइल का इस्तेमाल न करने की हिदायत दी। नशे में ड्राइविंग के जानलेवा नतीजों के प्रति भी आगाह किया। उन्होंने छात्रों को स्वयं नियमों का पालन करने और परिवार व समाज को जागरूक करने को प्रेरित किया। ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से भी शहर को सुरक्षित बनाने की अपील की।