फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल एसोसिएशन ने हनुमान चौक चार घंटे लगाया जाम

Fri, 29 Apr 2016 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
एक ओर जहां पेरेंट्स एसोसिएशन प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही है, वहीं शुक्रवार को प्राइवेट अनएडेड स्कूल एसोसिएशन भी खुलकर सामने आ गई।
विज्ञापन


इसके चलते शुक्रवार को स्कूल एसोसिएशन ने स्थानीय हनुमान चौक पर करीब चार घंटे तक जाम लगाकर पेरेंट्स एसोसिएशन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही एसडीएम बठिंडा अनमोल सिंह धालीवाल को एक मांग पत्र भी सौंपा। एसोसिएशन के नेता राजन गर्ग ने एक प्रेसवार्ता कर कहा कि पेरेंट्स एसोसिएशन में कुछ शरारती तत्व हैं, जो माहौल खराब करना चाहते है।

वहीं प्राइवेट स्कूूलों पर बेबुनियाद आरोप लगाकर स्कूलों के आगे धरने लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु हरकृष्ण स्कूल के प्रबंधकों ने पुलिस को शिकायत दी थी कि पेरेंट्स एसोसिएशन अवैध तौर पर उन्हें परेशान कर रही है। इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस उक्त एसोसिएशन के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती तो आने वाले दिनों में स्कूलों को बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्ग ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के परिजन उनके पास आए वे बात करने को तैयार हैं। पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरविंदर शर्मा का कहना है कि स्कूल एसोसिएशन की ओर से उनकी एसोसिएशन पर लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें