फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली मुद्दे को लेकर आप की सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। पंजाब विस चुनाव से पहले लोगों को तीन सौ यूनिट फ्री और चौबीस घंटे बिजली देने का वादा करने वाली आप सरकार के खिलाफ लोग हो चुके हैं। करीब एक महीना पहले बनी सरकार के खिलाफ व्यापारी वर्ग के साथ-साथ भाजपा भी सड़कों पर उतर आई है।
विज्ञापन

बुधवार को व्यापारियों और भाजपाइयों ने मिल कर शहर के माता रानी चौक में लोगों को हाथ वाली पखियां बांटी ताकि लोग गर्मी में खुद ही पंखे से हवा ले सकें। व्यापारियों ने कहा कि लोगों ने कई मुद्दों पर आम आदमी पार्टी को वोट दिए थे, लेकिन दो सप्ताह बाद ही पंजाब के लोग खुद को ठगा महसूस करने लगे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बिजली इसी तरह से जाती रही तो आंदोलन किया जाएगा।
व्यापारी सुनील मेहरा और भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा के साथ संजीव चौधरी ने बताया कि चुनाव से पहले तीन सौ यूनिट बिजली फ्री और चौबीस घंटे बिजली देने का वादा किया गया था। पहले बोल दिया कि एक अप्रैल से बिजली फ्री मिलनी शुरू हो जाएगी, लेकिन छह दिन ऊपर हो चुके है कोई नोटिफिकेशन नहीं हुआ। आप के सीनियर मंत्री बोलते हैं कि तीन सौ यूनिट से ऊपर बिल आएगा तो सारा बिल देना पड़ेगा, लेकिन मंत्री कहते हैं कि तीन सौ यूनिट से ऊपर जितना बिल जाएगा उसी हिसाब से बिल दिया जाएगा।
विज्ञापन

व्यापारियों और भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि पंजाब के लोगों को ठगने के बाद केजरीवाल और भगवंत मान अब गुजरात और हिमाचल के लोगों को मूर्ख बनाने के लिए उनकी तरफ हो लिए हैं। वह दोनों नेताओं को चेतावनी देते हैं कि अगर पंजाब के लोगों को बिजली फ्री और चौबीस घंटे बिजली नहीं दी तो सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। इसके लिए लोगों को भी जागरूक किया जाएगा कि चुनाव से पहले आप ने क्या वादे किए थे और अब वह वादों से कैसे मुकर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें