फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक़ दुर्घटना में दो महिलाओं समेत तीन की मौत, ५ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा। जिले के गांव जग्गा राम तीर्थ के पास शनिवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि हादसे में पांच अन्य लोग घायल हो गए। हादसे में जान गवाने वाले एक ही परिवार के तीन सदस्य थे। इसमें ससुर और दो बहुएं शामिल हैं।
विज्ञापन

घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा कि मजदूर मोटरसाइकिल रेहड़ी पर काम करने जा रहे थे। इसी बीच दूसरी साइड से आ रही एक पिकअप गाड़ी अचानक मोटरसाइकिल रेहड़ी के आगे आ गई, जिससे मोटरसाइकिल रेहड़ी ने अपना नियंत्रण खो दिया और दुर्घटना हो गई। इस हादसे में 35 वर्षीय सुखप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी देवरानी परमजीत कौर और 70 वर्षीय ससुर बग्गड़ सिंह निवासी गांव जग्गा राम तीर्थ की सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर को मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया गया। मजदूर की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद पिकअप ट्रक के चालक और ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को तलवंडी साबो और बठिंडा के सरकारी अस्पतालों में पहुंचाया।
विज्ञापन

इस संबंध में मृतक बग्गड़ सिंह के बेटे राम सिंह ने बताया कि उसके पिता समेत मनरेगा के सात मजदूर मोटरसाइकिल रेहड़ी पर रोजी-रोटी कमाने जा रहे थे। इसी बीच गांव जग्गा राम तीर्थ के पास स्थित एक मैरिज पैलेस के पास उनकी मोटरसाइकिल रेहड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में सुखप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। सरकारी अस्पताल बठिंडा में इलाज के दौरान उनके पिता बग्गड़ सिंह की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही तलवंडी साबो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, हादसे के चश्मदीदों के बयान दर्ज किए। थाना तलवंडी साबो के एएसआई ने बताया कि पुलिस ने बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें