भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को पाकिस्तान से जानलेवा धमकी दी गई है। रविवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे उनके वॉट्सऐप पर आए एक वॉयस मैसेज के जरिए उन्हें अपनी सीमा में रहने और बयानबाजी से बाज आने की चेतावनी दी गई है।
खुद को मलिक एलेक्स बताने वाले ने साफ लहजे में कहा कि उन्होंने बिट्टू के लिए ''किलो का डिब्बा'' यानी जानलेवा सरप्राइज तैयार कर रखा है, जिसे अंजाम देने के लिए उनकी टीम किसी भी दिन आ सकती है। मैसेज में न केवल बिट्टू बल्कि उनके साथ रहने वाले करीबियों और सुरक्षाकर्मियों को भी निशाना बनाने की खुलेआम बात कही गई है।