फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: जज की कोठी की दीवार फांद बाथरूम और बाहर से टूटियां ले गए चोर

Tue, 24 Oct 2023 06:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
- गनमैन की शिकायत पर थाना डिवीजन-आठ पुलिस ने किया मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। महानगर के सबसे सुरक्षित इलाके को भी चोरों ने नहीं बक्शा। हर समय पुलिस सुरक्षा में रहने वाली ऑफिसर कॉलोनी में जज की कोठी की दीवार फांद कर चोरों ने बाथरूम और बाहर लगीं टूटियां चोरी कर लीं। घटना का पता उस समय चला जब जज सोमवार की सुबह कोठी पहुंचे।
सामान बिखरा देख स्टाफ ने उन्हें बताया तो तुरंत इसकी जानकारी थाना डिजीवन-आठ पुलिस को दी गई। जज की कोठी में चोरी की वारदात का पता चलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जज के गनमैन गांव शंकर निवासी कांस्टेबल कुलदीप सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांस्टेबल कुलदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह जज के साथ बतौर गनमैन तैनात हैं। जज को ऑफिसर काॅलोनी की कोठी-चालीस अलाॅट हुई है। जज फिल्लौर स्थित अपने घर चले गए थे। इस दौरान चोरों ने कोठी की दीवार फांदकर बाथरूम और बाहर लगी कीमती टूटियां चुरा लीं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें