फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: एलिवेटेड रोड शुरू होने के बाद ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी निजात

Thu, 25 Jan 2024 11:17 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले काफी लंबे समय से बंद पड़ा है भारत नगर चौक का कुछ हिस्सा
विज्ञापन

भारत नगर चौक से बस स्टैंड तक एलिवेटेड रोड लगभग तैयार, खराब मौसम से हो रही देरी : एमपी अरोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पिछले काफी लंबे समय से बंद पड़े भारत नगर चौक से बस स्टैंड जाने वाले रास्ते के कारण कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा था कि कुछ दिनों में एलिवेटेड पुल को खोल दिया जाएगा, जिससे लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी, लेकिन पुल खोला नहीं गया। हालांकि नीचे वाले रास्ते को खोल दिया गया है, जिससे ट्रैफिक जाम से कुछ निजात मिली है।
मगर अभी भी वाहन इधर-उधर से निकलने के चक्कर में जाम लग जाता है। इस मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अशोक रोलानिया के साथ चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति देखने के लिए भारत नगर चौक और बस स्टैंड के बीच एलिवेटेड रोड का दौरा किया।रोलानिया ने अरोड़ा को बताया कि काम पूरा होने वाला है। उन्होंने कहा कि लगभग 1.5 किलोमीटर एरिया पर बिटुमिनस का काम लंबित है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार जल्द से जल्द काम पूरा करने के लिए तैयार है और वे काम शुरू करने और पूरा करने के लिए साफ मौसम का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम के कारण फिलहाल प्रीमिक्स कारपेंटिंग नहीं की जा सकती। मौसम साफ होते ही पांच दिन में सड़क चालू हो जाएगी। अरोड़ा ने उम्मीद जताई कि एलिवेटेड रोड के इस हिस्से को वाहनों के आवागमन के लिए खोलने के बाद लोगों को राहत महसूस होगी। रोलानिया ने उन्हें बताया कि पहले वे गणतंत्र दिवस तक इस मार्ग को वाहनों के आवागमन के लिए खोलने की उम्मीद कर रहे थे। वीरवार को भी घना कोहरा छाया रह, जिस कारण काम शुरू नहीं हो पाया। जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है और पुल खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें