नशा तस्करों की संपत्ति जब्त कर लगाए गए नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। नशा विरोधी अभियान के तहत विभिन्न पुलिस टीमों का गठन कर संदिग्ध व्यक्तियों की लोकेशन पर नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस की टीमें गांव-गांव में नशे के खिलाफ जागरूकता सेमिनार कर रही हैं, लोगों से सीधा संपर्क करके नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी कर रही हैं।
जिला पुलिस ने नशा तस्करी के माध्यम से नशा तस्करों द्वारा बनाई गई संपत्ति को जब्त करने के लिए 68-एफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सक्षम अधिकारियों को तैयार करके दिल्ली भेजे गए हैं। जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि बठिंडा पुलिस द्वारा जिला बठिंडा में कुल 29 एनडीपीएस मामले दिल्ली में सक्षम प्राधिकारी को भेजे गए थे, जिनमें थाना मौड़ और थाना तलवंडी सहित 17 मामलों की पुष्टि की गई है और शेष 12 मामले लंबित हैं। बठिंडा जिले के 17 नशा तस्करों की करीब 2 करोड़ 32 लाख की संपत्ति जब्त की गई है। सुखदेव सिंह उर्फ सेवा निवासी मैसूर मोहल्ला तलवंडी साबो के खिलाफ तलवंडी पुलिस स्टेशन में साल 2007 एनडीपीएस एक्ट दर्ज है, जिसमें उसके पास से व्यावसायिक मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गई थीं। सुखदेव सिंह उर्फ सेवा ने नशीली दवाओं की तस्करी कर संपत्ति बनाई है।
संपत्ति का मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत केस बनाकर सक्षम प्राधिकारी दिल्ली को भेजा गया था, जब आदेश प्राप्त हुआ तो उसके घर के बाहर नोटिस लगा दिया गया कि अब वह इस घर को नहीं बेच पाएगा और जिसका केस भेजा गया था सक्षम प्राधिकारी दिल्ली को पास चलेगा। इसके अलावा मनप्रीत सिंह निवासी गांव घुमान कलां, जिला बठिंडा साल 2023 एनडीपीएस एक्ट के तहत मौड़ पुलिस स्टेशन में नशीली दवाओं की तस्करी करके एक संपत्ति बनाई है। जिला पुलिस प्रमुख ने कहा कि नशा तस्कर को कभी बख्शा नहीं जाएगा।