फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके के बाहर खड़े सुपरवाइजर को कार सवार ने मारी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सूफिया चौक के पास देर रात कर्फ्यू का समय होने पर ठेका बंद कराने के लिए बाहर खड़े सुपरवाइजर पर कार सवार ने गोली चला दी। गोली सुपरवाइजर रविंदर कुमार (45) की टांग पर जा लगी। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही एसीपी सेंट्रल हरसिमरत सिंह, डिवीजन दो के एसएचओ सतपाल सिंह और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच के बाद हरविंदर सिंह की शिकायत पर गांव आलमगीर के रहने वाले हरिंदर सिंह विर्क के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सूफिया चौक के पास शराब का ठेका है जहां पर हरविंदर कुमार बतौर सुपरवाइजर काम करता है। कोरोना के कारण सरकार के आदेशानुसार ठेका रात दस बजे बंद करना होता है।
दस बजे के पास शराब का ठेका बंद किया जा रहा था। इसी दौरान हरविंदर सिंह बाहर खड़ा था। कार सवार आरोपी हरिंदर सिंह आया और वह हरविंदर का जान पहचान का था। इसी दौरान दोनों में बहस हुई और हरिंदर ने अपने पास रखा हथियार निकालकर उसे गोली मार दी। इसी दौरान हरविंदर नीचे गिर पड़ा इसी दौरान ठेके के बाकी मुलाजिम वहां पहुंच गए और उन्होंने तुरंत हरविंदर को उठाया।
विज्ञापन

इतने में आरोपी वहां से धमकियां देते हुए फरार हो गए। ठेके के कारिंदों द्वारा मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दे दी गई। इसके बाद घायल को सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया। थाना डिवीजन दो के एसएचओ इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि दोनों का आपस में कोई पैसे का लेन देन था। इसी चक्कर में दोनों की बहस हुई और आरोपी ने गोली चलाई। बाकी सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर ली गई है। आरोपी अभी फरार है, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें