संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को हर महीने मिल रही पोषण राशि को 500 से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया है। टीबी मरीजों को 1 नवंबर से दोगुनी पोषण राशि मिलना शुरू हो जाएगी। ये राशि सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में टीबी का इलाज करवा रहे सभी मरीजों को मिलेगी और डायरेक्टर बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के तहत सीधा मरीज के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
वहीं टीबी के अंडर वेट मरीजों को न्यूट्रीशियन सप्लीमेंट की खुराक भी दी जाएगी। जिन टीबी मरीजों का बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) 18.5 से कम होगा, उनको बीमारी से लड़ने योग्य बनाने के लिए पहले दो महीने के दौरान न्यूट्रीशियन सप्लीमेंट दिए जाएंगें।