फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलयेशिया से लौटे नौजवान ने की खुदकुशी

Sun, 19 Jun 2016 05:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/मानसा
विज्ञापन
कुलदीप सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मलयेशिया से लौटे एक नौजवान ने रविवार सुबह अपने घर पर जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। वहां से बरामद एक सुसाइड नोट में उसने कुछ लोगों को जिम्मेवार ठहराया है। 
विज्ञापन


थाना सदर बुढलाडा के गुरमीत सिंह ने बताया कि मृतक के पिता सुखदेव सिंह बयान पर पुलिस ने वरिंदर सिंह, सर्वजीत कौर, राज सिंह और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। नौजवान की लाश को परिजनों के हवाले कर दिया है। 

गांव कुलैहरी के निवासी सुखदेव सिंह ने बताया कि करीब छह माह पहले भीखी के छह लोगों ने उनके बेटे कार ड्राइवर कुलदीप सिंह (23) को ढाई लाख रुपये देकर विदेश भेजा था। उसका पक्का वीजा लगाने की बात कहकर आरोपियों ने उसे 20 दिन के टूरिस्ट वीजे के जरिये मलयेशिया भेज दिया था, जहां वह फंस गया। एक माह की जेल काटने के बाद वह गांव वापस लौटा। इस बाद कुलदीप ने एक सुसाइड नोट लिखकर रविवार सुबह घर में ही सल्फास की गोलियां खाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें