सफाई सेवकों की तरफ से वेतन न मिलने के रोष स्वरूप शुरू की गई हड़ताल शुक्रवार देर शाम अधिकारियों व नगर काउंसिल के कार्यकारी प्रधान गुरमेल सिंह की ओर से भरोसा देने के बाद एक बार फिर मुल्तवी कर दी गई।
सफाई सेवकों ने कहा कि उनको मंगलवार तक वेतन देने का वादा किया गया है। इसके बाद भी वेतन न मिला तो वह बठिंडा में कंपनी अधिकारियों का घेराव करेंगे।
नगर काउंसिल मानसा के कार्यकारी प्रधान गुरमेल सिंह ठेकेदार की ओर से कंपनी के हड़ताली कर्मचारियों के साथ बैठक की गई। इसके बाद कंपनी को कहा गया कि मानसा के समूह कंपनी के मुलाजिमों को अप्रैल व मई माह का वेतन जारी किया जाए। कंपनी के अधिकारी नीतीश त्रिपाठी ने भरोसा दिया कि सफाई सेवकों को जून तक का वेतन दे दिया जाएगा। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल मुल्तवी कर दी है।
सफाई सेवक यूनियन के नेता पवन कुमार व सुनील कुमार ने चेतावनी दी कि यदि समझौते के अनुसार कंपनी की तरफ से मंगलवार तक वेतन न दिया गया तो समूह सफाई सेवक कर्मचारी कंपनी के अधिकारियों का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे।
मौके पर सफाई सेवक यूनियन जेआईटीएफ के प्रधान राज कुमार, सुखदेव सिंह, सतवीर, सुनील कुमार, पवन कुमार, दर्शन कुमार, नगर काउंसिल सफाई सेवक यूनियन के जिला प्रधान परवीन कुमार, लोकल प्रधान नरेश कुमार परोचा, जनक राज भी उपस्थित थे।