नूरपुरबेदी ब्लाक में पड़ते गांव हीरपुर में मंगलवार की रात पत्नी की बेवफाई से दुखी नौजवान ने अपने 6 वर्षीय पुत्र सहित जहरीली चीज निगलकर खुदकुशी कर ली। नौजवान हरजिंद्र सिंह और उसके मासूम पुत्र हरकीरत सिंह की खुदकुशी कारण मृतक की पत्नी जसवीर कोर से जुड़ा हुआ समझा जा रहा है। उसके शादीशुदा होने के बावजूद गांव के ही एक नौजवान से लम्बे समय से संबध थे तथा करीब तीन माह पहले यह प्रेमी जोड़ा घर से फरार हा गया।
जसवीर कौर का मृतक हरजिंद्र सिंह के साथ दूसरा विवाह था। उसका पहले विवाह का एक 10 वार्षीय बेटा है, जो उसके पास ही है। दूसरी तरफ हरजिंद्र का भी दूसरा विवाह था। गांव वासियों अनुसार हरजिंद्र सिंह गाड़ी चालक था और कार्य के लिए ज्यादातर घर से बाहर ही रहता था। जसवीर कौर गांव के सुखवीर सिंह के घर दूध लेने के लिए प्रतिदिन जाया करती थी। इससे दोनो में नजदीकी बढ़ गई और करीब तीन माह पहले जसवीर कौर अपने 10 वर्षीय बेटे जसकीरत को साथ लेकर सुखबीर सिंह के साथ फरार हो गई और अपने छोटे पुत्र हरकीरत को वह गांव ही छोड़ गई थी।
करीब दो माह बाद अपने गांव आए तो दोनों पक्षों भाईचारक निर्णय किया था कि अब वह पिछले गुनाहों को भूलकर अपने अपने घर रहेंगे। जसवीर कौर के पति हरजिंद्र ने पिछली बाते भूल कर अपना घर फिर से बसाने के लिए सहमत हो गया। इस के कुछ समय बाद उक्त प्रेमी जोड़ा फिर से गांव से फरार हो गया। इससे हरजिंद्र सिंह सदमे में था और उक्त कारण ही खुदकुशी का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मृतक के पिता लक्ष्मण सिंह के बयान पर मृतक हरजिंद्र की पत्नी जसवीर कौर और उसके प्रेमी सुखवीर सिंह के केस दर्ज किया और पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिए।