फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्सेवाल सामूहिक दुष्कर्म मामले में नहीं हो सकी पूरी बहस, अगली सुनवाई 21 को

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव इस्सेवाल सामूहिक दुष्कर्म मामले में बुधवार को एडिशनल सेशन जज रश्मी शर्मा की अदालत में बहस की कार्रवाई पूरी नहीं हो सका। इस मामले के मुख्य आरोपी सादिक अली ने पेशी के दौरान अदालत में अपना वकील बदलने की बात रखी। आरोपी के वकील खुद इस बात से हैरान रह गए। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 21 अगस्त को रखी है। इस दिन पीड़िता के दोस्त के बयान दर्ज होने के बाद बहस होगी।
विज्ञापन

पीड़िता के वकील हरदयाल इंदर सिंह गरेवाल ने बताया कि बुधवार को अदालत में पीड़िता और आरोपियों ने बहस होनी थी। जैसे मामले पर सुनवाई शुरू हुई, तो मुख्य आरोपी सादिक अली ने यह कहा कि वह अपने वकील को बदलना चाहता है। नया वकील आने पर आगे की कार्रवाई की जाए। वही दूसरे आरोपियों के वकीलों ने भी पुलिस की ओर से कुछ दस्तावेज नहीं देने की बात अदालत में रखी। इसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 21 अगस्त को निर्धारित की। वकील हरदयाल मान के अनुसार आरोपियों के खिलाफ सभी सबूत मौजूद है, उन्हें कड़ी सजा होगी। यह बात आरोपियों को भी पता है, इसलिए वह मामले को कुछ लटकाना चाहते है। लेकिन ऐसा कर वह बच नहीं सकते है।
उल्लेखनीय है कि लुधियाना निवासी युवती नौ फरवरी की रात को अपने दोस्त के साथ कार में गांव इस्सेवाल की तरफ जा रही थी। रास्ते में उनकी कार को छह आरोपियों ने घेर पहले फिरौती की मांग। इसके बाद आरोपियों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस पूरी तरह से लापरवाही दिखाई और दस फरवरी को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने छापामारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें एक आरोपी नाबालिग था। पांच आरोपी इस समय केंद्रीय जेल में बंद है। नाबालिग आरोपी बाल सुधार गृह में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें