फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठे दिन विद्यार्थियों ने फूंकी डिग्रियां

Tue, 05 Jan 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स से संबंधित खेतीबाड़ी कॉलेज के अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स की तरफ से अपनी मांगों के लिए सरकार के खिलाफ किया जा रहा प्रदर्शन छठे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

पीएयू स्थित लाइब्रेरी से लेकर गेट नंबर एक तक रोष मार्च निकाला गया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने गेट के बाहर ही अपनी डिग्रियां फूंकी।
उन्होंने कहा कि अगर नौकरियां ही नहीं मिलनी तो डिग्रियां किस काम की। छात्र नेताओं ने कहा कि यदि सरकार राज्य के विकास को लेकर ईमानदार है तो फिर सभी सरकारी विभागों में ही नई भर्ती करने के समय खेतीबाड़ी विषय से संबंधित योग्यता प्राप्त माहिरों को ही पहल के आधार पर भर्ती करें।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार को यह भी सुझाव दिया कि विशेष तौर पर खेतीबाड़ी, बागबानी, भूमि रक्षा व पशु पालन विभागों के साथ ही सहकारिता, माल, पंचायत व विकास विभागों में खेतीबाड़ी प्रोफेशनल्स को ही पहल दी जाए। उन्होंने कहा कि एडीओ/एचडीओ/एससीओ की भर्ती करने के समय कम से कम योग्यता एमएससी खेतीबाड़ी रखी गई है। इससे बीएससी पास स्टूडेंट्स के साथ अन्याय होगा। खेतीबाड़ी सब इंस्पेक्टर की पोस्ट के लिए योग्यता प्लस टू के बाद दो वर्ष का डिप्लोमा इन एग्रीकल्चरल रखा गया है।
यदि सरकार उनके सुझाव को गंभीरता से नहीं लेती तो फिर आने वाले विधानसभा चुनाव में विद्यार्थियों के गुस्से का भी सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी एलान किया कि यदि सरकार इस संबंध में जल्द कोई फैसला नहीं लेती तो फिर आने वाले दिनों में पंजाब भर के कॉलेजों के खेतीबाड़ी विद्यार्थियों के साथ तालमेल कर तीखे आंदोलन का बिगुल बजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें