फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम कमिश्नर से मिले उद्यमी, ज्ञापन सौंपा

Mon, 04 Jan 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
मिक्स लैंड यूज (एलएलयू) एरिया को लेकर सोमवार को उद्यमियों ने निगम कमिश्रर जीके सिंह से मुलाकात की। बैठक में उद्यमियों ने एमएलयू को लेकर आ रही दिक्कतों पर विस्तार से चर्चा की और समाधान तलाशने का प्रयास किया। बैठक का नेतृत्व यूनाइटेड साइकिल एंड पार्ट्स मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन (यूसीपीएमए) के प्रधान चरणजीत सिंह विश्वकर्मा एवं पार्षद जगबीर सिंह सोखी ने की।
विज्ञापन



उल्लेखनीय है कि इस मुद्दे पर 29 दिसंबर 2015 को यूसीपीएमए परिसर में बैठक हुई थी। इसमें 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था, ताकि सारे मामले पर बाकायदा होम वर्क करके संबंधित विभागों से तालमेल किया जा सके। आज 11 सदस्यीय कमेटी ने अपनी मांगों का विस्तृत ज्ञापन सौंपा और मिक्स लैंड एरिया को अधिकृत औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने का आग्रह किया। गुरमीत सिंह एवं अवतार सिंह ने पावरकाम का रिकार्ड पेश करते हुए दावा किया कि  अके ले शिमलापुरी एवं न्यू जनता नगर में 11 हजार औद्योगिक इकाईयां चल रही हैं। इनको पावरकॉम ने बाकायदा औद्योगिक केटेगरी में बिजली कनेक्शन दिए हैं।


एडिशनल कमिश्नर घनश्याम थोरी ने माना कि मिक्स लैंड एरिया में अस्सी फीसदी तक इकाइयां लगी हैं। बैठक में यह सहमति बनी कि मिक्स लैंड एरिया का अधिक से अधिक सरकारी रिकार्ड एकत्रित किया जाए। ताकि इन इलाकों को औद्योगिक क्षेत्र घोषित कराने की दिशा में कदम उठाए जा सकें। यूसीपीएमए ने कहा कि इस मामले को लेकर शीघ्र ही पंजाब के डिप्टी सीएम से मुलाकात की जाएगी। बैठक में गुरमीत सिंह कुलार, उपकार सिंह आहूजा, मनमोहन सिंह उबी, जसविंदर सिंह ठुकराल, जीएस काहलो समेत कई उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें