फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं का छात्र हेरोइन समेत जीजा के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सलेम टाबरी पुलिस ने 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र को उसके जीजा के साथ हेरोइन तस्करी मामले में गिरफ्तार किया है। दोनों के साथ तीसरा आरोपी जो गिरफ्तार हुआ है वह इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। तीनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने सौ ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में संगरूर के गांव खेड़ा जट्टा निवासी छात्र सन्नी (18) उसके जीजा गांव रछीन निवासी पवनदीप सिंह और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले मुल्लांपुर निवासी शिंदरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां से तीनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं थाना डिवीजन चार की पुलिस ने मोहल्ला पीरुबंदा निवासी दीपू को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया जब पुलिस मोहल्ला फतेहगढ़ इलाके से गुजर रही थी। शक की बिनाह पर आरोपी को रोककर उसकी तलाशी ली गई। आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें