बुढलाडा-जाखल नेशनल हाईवे पर गांव दातेवास के पास वीरवार की रात हुए सड़क हादसे में कार सवार नौजवान की मौत हो गई और दो नौजवान जख्मी हो गए है। एक घायल को पटियाला व दूसरे को मानसा के अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव दातेवास निवासी अजैब सिंह (30) अपने साथी गांव के ही गुरदीप सिंह व सिमलदीप सिंह के साथ फोर्ड फिगो गाड़ी में सवार होकर बरेटा की और जा रहे थे। गांव दातेवास के पास गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इससे तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेेंस की मदद से सभी घायल को सिविल अस्पताल बुढलाडा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने अजैब सिंह को मृत घोषित कर दिया। साथ हीगुरदीप सिंह को पटियाला और सिमलदीप सिंह को मानसा के सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।