बठिंडा रेलवे स्टेशन पर श्री हजूर साहिब जाने वाली गाड़ी को रवाना करते सीपीएस सरूप चंद सिंगला।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत बुधवार को बठिंडा रेलवे स्टेशन से नांदेड़ साहिब के लिए विशेष रेलगाड़ी रवाना की गई।
इसको मुख्य संसदीय सचिव सरूप चंद सिंगला ने हरी झंडी दिखाई। एक हजार यात्री सवार होकर नादेड़ साहिब के लिए रवाना हुए। सिंगला ने कहा कि प्रदेश सरकार के इस प्रयास के चलते हर कोई अपने धार्मिक स्थानों की यात्रा कर सकता है।
इससे पहले इस योजना के तहत 5 अप्रैल को विशेष रेलगाड़ी वाराणसी रवाना की गई थी। रेलगाड़ी में सवार यात्री सुरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार के इस प्रयास के तहत नई भाईचारक सांझ पैदा होगी। इस विशेष रेलगाड़ी को पहले केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना करना था, लेकिन वे मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह के चचेरे भाई जसबीर सिंह के अंतिम संस्कार पर गए होने से बठिंडा नहीं पहुंच पाई।