फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी दुकानदारों का सामान उठाया

Wed, 20 Apr 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्री माछीवाड़ा साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
माछीवाड़ा के मुख्य बाजार की खस्ता हालत सड़क को लेकर दुकानदारों ने बुधवार को नगर काउंसिल के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उन्होंने दो घंटे तक अपने बाजार की दुकानें बंद रखी और प्रदर्शन किया। इस धरने में माछीवाड़ा से विधायक अमरीक सिंह ढिल्लो व ब्लाक प्रधान सुरिंदर कुंद्रा भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने अकाली दल के हल्का इंचार्ज जगजीवन सिंह खीरनिया व नगर काऊंसिल के प्रधान ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन दुकानदार अड़े रहे। कुछ ही समय में सड़क को नया बनाने का उद्घाटन भी कर दिया गया।

इसके बाद नगर काउंसिल की गाड़ी बाजार पहुंची और उसने दुकानदारों का सामान उठाना शुरू कर दिया गया। सामान भी उन दुकानदारों का उठाया गया जो प्रदर्शन में शामिल थे। बाद में दुकानदारों का विरोध देखते हुए कुछ लोगों का सामान वापस दे दिया गया। 
विज्ञापन


मुख्य बाजार की सड़क की हालत काफी खस्ता है। इसके निर्माण के लिए दुकानदारों ने कई बार नगर काउंसिल दफ्तर में जाकर नगर काऊंसिल प्रधान से बात की, लेकिन कोई बात नहीं बनी। बुधवार को सभी दुकानदार प्रदर्शन के लिए बैठ गए। दुकानदारों को उस समय बल मिल गया जब कांग्रेसी विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों और कांग्रेस के ब्लाक प्रधान समर्थकों के साथ धरने में शामिल हो गए और उन्होंने सड़क जाम कर दी।
 
जब इस बात की सूचना मिली तो अकाली दल के हल्का इंचार्ज जगजीवन सिंह खीरनिया और नगर काउंसिल प्रधान दलजीत सिंह गिल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दुकानदारों को समझाने की कोशिश की, लेकिन दुकानदारों का आरोप था कि जबसे सीवरेज की पाइप बाजार में डाली गई है सड़क की हालत खस्ता है। बाजार की सारी मिट्टी दुकानों में जाती है और सामान खराब होता है। इसके बाद अकाली दल के हल्का इंचार्ज ने उन्हें आश्वासन दिया कि अभी सड़क बनाने का उद्घाटन कर दिया जाएगा। बाद में जगजीवन सिंह खीरनिया ने 25.60 लाख से बनने वाली सड़क का उद्घाटन भी कर दिया। अभी दुकानदारों का मामला शांत ही हुआ था कि नगर काउंसिल की गाड़ी बाजार पहुंची और उसने दुकानदारों का सामान उठाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सामान भी उन दुकानदारों का उठाया गया जो प्रदर्शन में शामिल थे। बाद में विरोध के बाद सामान वापिस कर दिया गया। कांग्रेसी विधायक अमकीर सिंह ढिल्लों ने नगर काउंसिल की इस कार्रवाई को बदले की भावना करार दिया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की तरफ से इस सड़क को बनाने का उद्घाटन पहले कर दिया गया होता तो शायद प्रदर्शन की नौबत ही नहीं आती। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें