फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शिक्षा प्रणाली में बदलाव के लिए तैयार किया जा रहा विशेष रोड मैप’

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। शिक्षा प्रणाली में जरूरी बदलाव के लिए एक विशेष रोड मैप को तैयार किया जा रहा है, इसे आने वाले 60 दिन के अंदर लागू किया जाएगा। यह विचार पंजाब के खेल एवं शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने व्यक्त किए। वीरवार को वह लुधियाना में समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए एक सांझी कमेटी का गठन किया जा चुका है, जोकि इस रोड मैप को तैयार कर रही है। इससे पहले जगरांव पुलिस की तरफ से उन्हें गार्ड आफ आर्नर दिया गया।
विज्ञापन

सिंधवा खुर्द में सिंधवा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन के स्थापना दिवस के मौके छात्रों को संबोधित करते शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूल एवं कालेज स्तर पर शिक्षा माहिर, शिक्षा शास्त्री व पूर्व कुलपतियों, प्रिंसिपल व अध्यापकों की एक सांझी कमेटी का गठन हो चुका है। इस कमेटी के सुझावों के आधार पर शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रणाली को सफलता के लिए मौजूदा प्रणाली में सुधार की जरूरत है। उन्होंने प्रवासी पंजाबियों को शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार के साथ हाथ मिलाने का न्यौता दिया, ताकि यहां के छात्र भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर सके। इस मौके पर आईजी लुधियाना एसपीएस परमार, ग्राणीण एसएसपी आरएस संधू सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें