फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के धरने में वर्दी पहनकर पहुंचा सैनिक, हाथ में पकड़ी तख्ती पर लिखा मेरे पिता किसान हैं, अगर वे आतंकवादी तो मैं भी हूं

विज्ञापन
हाथ में पकड़ी तख्ती पर लिखा मेरे पिता किसान, अगर वो आंतकवादी तो मैं भी हूं, छुट्टी पर आया हुआ सैनिक? - फोटो : ?
विज्ञापन
बठिंडा। कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) के बैनर तले किसानों और उनके परिवारों की ओर से दिए गए धरने में सेना का जवान जितेंद्र सिंह भी वर्दी पहनकर पहुंच गया। वह पिछले कुछ दिनों से छुट्टी पर अपने गांव घुद्दा, जिला बठिंडा आया हुआ है। उसने हाथ में तख्ती पकड़ी हुई थी, जिस पर लिखा था कि ‘मेरे पिता किसान हैं, अगर वे आतंकवादी हैं तो मैं भी आतंकवादी हूं।’
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) के नेता अजयपाल सिंह घुद्दा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सैनिक जितेंद्र सिंह लद्दाख में तैनात है और छुट्टी पर अपने गांव घुद्दा आया हुआ है। उसके पिता दिल्ली में धरने पर बैठे हैं। दिल्ली में धरना दे रहे किसानों को खालिस्तानी और अलगाववादी बताए जाने से आहत होकर सैनिक ने धरने में पहुंचकर बताया कि वह सैनिक बाद में है, पहले किसान का बेटा है। हालांकि सैनिक जितेंद्र सिंह से इस बारे में उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें