फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी गाड़ियों में करते थे शराब तस्करी, तीन शातिर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
संगरूर। शराब की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन शातिरों को पुलिस ने अवैध शराब, पिस्तौल और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह शराब तस्करी के लिए महंगी गाड़ियों का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ बहादुर सिंह वाला के इंचार्ज सतनाम सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संगरूर-उभावाल रोड पर नाकाबंदी की थी। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने सफेद रंग की गाड़ी को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली। तलाशी में गाड़ी से शराब की 240 बोतलें बरामद की गईं। पुलिस ने कार में सवार यादविंदर सिंह (25), कुलविंदर सिंह (26) और प्रिंसपाल सिंह (19) को काबू कर लिया है। आरोपियों से 32 बोर की पिस्तौल और चार कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि यादविंदर सिंह पर कई थानों में मामले दर्ज हैं। इनमें से तीन मामलों में पुलिस यादविंदर की तलाश कर रही थी। यादविंदर गिरोह का सरगना है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छह कारें बरामद की हैं। उनमें एक स्कॉडा, एक कैमरी टोयोटा कार, एक आई-20 कार, एक ऑप्ट्रा, एक स्विफ्ट और एक अन्य कार शामिल है। इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ने बताया कि गिरोह के शातिर महंगी कारों में हरियाणा से पंजाब में अवैध शराब की तस्करी करते थे। पुलिस से बचने के लिए आरोपी महंगी कारों का इस्तेमाल करते थे। उनके पास से बरामद की गई गाड़ियों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें