नूरवाला रोड स्थित सन्यास कालोनी इलाके में मंगलवार शाम एक राहगीर ने खाली प्लॉट में खून से लथपथ मजदूर का शव देखा। सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही एसीपी नॉर्थ गुरविंदर सिंह के साथ थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर मृतक की पहचान आजाद नगर निवासी राजू वासाख के रूप में हुई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार राजू देर रात घर से सब्जी लेने निकला था लेकिन रात को नहीं लौटा। देर शाम उसका शव खाली प्लॉट से मिला। एसीपी गुरविंदर सिंह ने बताया कि राजू मूल रूप से बिहार के किशनगंज इलाके का रहने वाला है। वह अपने दो भाइयों के साथ आजाद नगर इलाके में रहता है और एक फैक्टरी में काम करता है।