गुरु नानक स्टेडियम में आयोजित शहीद-ए-आजम भगत सिंह पंजाब खेल-2016 के तीसरे दिन भी रोमांचक मुकाबले हुए। गुरु नानक स्टेडियम और पीएयू में करवाई जा रही साइकिलिंग, हैंडबॉल, फुटबॉल और बास्केटबॉल के मुकाबले करवाए गए। फुटबॉल (लड़के) मुकाबले में शहीद भगत सिंह नगर ने फरीदकोट को 4-0 से और होशियारपुर ने बरनाला को 4-0 से मात दी।
लड़कियों के मुकाबलों में मानसा ने पठानकोट को 6-0 से, फतेहगढ़ साहिब ने होशियारपुर को 3-0 से, संगरूर ने कपूरथला को 1-0 और बरनाला ने तरनतारन को 3-0 से मात दी। बास्केटबॉल (लड़के) मुकाबले में श्री मुक्तसर साहिब ने मानसा को 63-31 से, गुरदासपुर ने फाजिल्का को 45-19 से और जालंधर ने बरनाला को 79-33 के अंतर से मात दी। लड़कियों के मुकाबलों में जालंधर ने बरनाला को 59-06 से, संगरूर ने मुक्तसर साहिब को 54-25 से और अमृतसर ने होशियारपुर को 45-25 से मात दी।
साइकिलिंग (लड़के) में चार किलो मीटर परस्यूट मुकाबले में पटियाला पहले, लुधियाना दूसरे और मुक्तसर साहिब तीसरे स्थान पर रहा। टीम स्प्रींट (लड़के) में दीपक मेहता, गुरप्रीत तथा कुमार गौरव ने पहला स्थान, लुधियाना के साहिल, सिमरनजीत तथा हरजीत सिंह दूसरे स्थान पर और अमृतसर का मनजीत सिंह, रुबलप्रीत सिंह और भूपिंदर तीसरे स्थान पर रहा। चार किलो मीटर व्यक्तिगत परस्यूट (लड़के) में पटियाला का राजवीर सिंह पहले, पटियाला का आशीष कुमार दूसरे और लुधियाना का साहिल तीसरे स्थान पर रहा।
लड़कियों के मुकाबले में तीन किलोमीटर व्यक्तिगत परस्यूट में पटियाला की जश्नजीत कौर पहले, अमृतसर की राजवीर कौर दूसरे और पटियाला की जगजीत कौर तीसरे स्थान पर रही। हैंडबॉल (लड़के) मुकाबले में एसबीएस नगर ने मानसा को 26-25 से और बठिंडा ने संगरूर को 25-21 के अंतर से मात दी। लड़कियों में अमृतसर और फिरोजपुर के बीच हुए मुकाबले में दोनों टीमें 22-22 से बराबरी पर रही। पटियाला ने बठिंडा को 19-2 के अंतर से पराजित किया।