फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खडूर साहिब की जीत शिअद की आखिरी खुशी : जाखड़

Tue, 16 Feb 2016 08:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने कहा है कि खडूर साहिब की जीत शिअद की आखिरी खुशी होगी, क्योंकि 2017 में चुनाव परिणाम बिल्कुल उलट आएंगे। जाखड़ मंगलवार को लुधियाना में कांग्रेस दलित लीडर्स कांफ्रेंस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अकाली दल पंजाबियों की धार्मिक भावनाएं आहत करके अपनी राजनीति चमका रहा है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों का अभी तक पता नहीं चला है। ऐसे में खडूर साहिब में चुनाव लड़ने का कोई मतलब नहीं था।
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि दलितों को पूरे अधिकार नहीं मिल पा रहे हैं। कांग्रेस दलितों को उनके हक दिलाने के लिए सड़कों पर उतर कर संघर्ष करेगी। जाखड़ ने कहा कि अकाली भाजपा सरकार दलित विरोधी है। दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। उनको अधिकार नहीं मिल रहे। हालत यह है कि दलित बच्चों को स्कूल की वर्दी के लिए आया फंड तक नहीं वितरित किया गया।

पंजाब में आम आदमी पार्टी के बढ़ते प्रभाव पर जाखड़ ने कहा कि मौजूदा सरकार के खिलाफ लोगों में नाराजगी है। ऐसे में सभी दलों को लगता है कि इसका लाभ उठाया जाए, लेकिन पंजाब की जनता अब कोई नया प्रयोग नहीं करेगी और लोगों ने कांग्रेस के हक में मन बना लिया है।
विज्ञापन


आगामी विस सत्र में सत्तापक्ष को घेरेगी कांग्रेस
लुधियाना। पंजाब विधानसभा के मार्च में शुरू होने वाले बजट सत्र में कांग्रेस अकाली भाजपा सरकार को किसानों की आत्महत्या, दलित अत्याचार, बदहाल उद्योग, बेरोजगारी, नशे और माफिया राज समेत कई मुद्दों पर घेरेगी। इसके लिए होमवर्क किया जा रहा है। यह जानकारी विधानसभा में विपक्ष के नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को लुधियाना में दी। चन्नी कांग्रेस दलित लीडर्स कांफ्रेंस में हिस्सा लेने लुधियाना आए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें