पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन ने साफ किया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।
पंजाब में अदालत परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। इसी कड़ी के तहत खन्ना में न्यायालय परिसर की विशेष जांच की गई। किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
विज्ञापन
खन्ना के न्यायालय परिसर में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में गहन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान बम निरोधक दस्ता भी मौके पर मौजूद रहा और पूरे परिसर के अंदर व बाहर बारीकी से जांच की गई। अदालत परिसर में आने-जाने वाले लोगों की भी जांच की गई और सुरक्षा के सभी नियमों का सख्ती से पालन करवाया गया।
पुलिस अधिकारियों ने इसे रूटीन चैंकिंग बताया और कहा कि लोगों की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है। इसी कारण अदालत परिसरों की नियमित जांच की जा रही है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।