फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगरांव: भाजपा जिला प्रधान डॉ. रजिंदर पाल शर्मा का बड़ा सियासी दांव, 35 पदाधिकारियों की फौज उतारी, आठ उपप्रधान

Wed, 14 Jan 2026 07:02 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जगरांव में अपने संगठन को लेकर बड़ा सियासी संदेश दे दिया है। जिला प्रधान डॉ. रजिंदर पाल शर्मा ने ताकत दिखाते हुए 35 सदस्यीय मजबूत टीम का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
जगरांव भाजपा जिला प्रधान डॉ. रजिंदर पाल शर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जगरांव में अपने संगठन को लेकर बड़ा सियासी संदेश दे दिया है। जिला प्रधान डॉ. रजिंदर पाल शर्मा ने ताकत दिखाते हुए 35 सदस्यीय मजबूत टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में आठ उपप्रधानों की नियुक्ति कर यह साफ कर दिया गया है कि भाजपा अब जमीनी स्तर पर आक्रामक रणनीति के साथ मैदान में उतरने को पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन


डॉ. शर्मा ने संगठन में संतुलन के साथ-साथ अनुभव, युवाओं और महिला नेतृत्व को बराबर तवज्जो दी है। तीन जनरल सचिवों और पांच सचिवों की नियुक्ति कर पार्टी मशीनरी को पूरी तरह एक्टिव मोड में डाल दिया गया है। वहीं अलग-अलग मोर्चों के संयोजकों की तैनाती कर भाजपा ने हर वर्ग तक सीधा पहुंच बनाने का प्लान साफ कर दिया है।  इतना ही नही सूत्रों की माने तो भाजपा प्रधान ने आने वाले नगर कौंसिल चुनावों व 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक मजबूत टीम तैयार की है। 

भाजपा जिला टीम – सियासी ताकत का पूरा नक्शा
जिला प्रधान
डॉ. रजिंदर पाल शर्मा

उपप्रधान 
बाल किशन गर्म
सतीश कुमार पप्पू
संजीव ढड
किशन कुमार
हरकमलजीत सिंह
हनी गोयल
अंकुश धीर

जनरल सचिव 
सुमित अरोड़ा
प्रदीप झड़
गुरसिमरन सिंह गिल

सचिव 
परमजीत सिंह टूसा
अभिलाषा कपूर
आशीष गुप्ता
सुंदर लाल
गुरजीत कौर कैली
कोषाध्यक्ष: राज वर्मा
कार्यालय सचिव: सुरेश गर्ग

हर मोर्चे पर भाजपा की तैनाती
युवा मोर्चा: शुभम चंडालिया
महिला मोर्चा: श्रीमती सरबजीत कौर
किसान मोर्चा: कुलदीप सिंह सिद्धू
एससी मोर्चा: जगतार सिंह बांगर
अल्पसंख्यक मोर्चा: राजपाल जैन
आईटी संयोजक: नवीन जैन
कमल सुनेहा संयोजक: कृष्ण कुमार सिंगला (मम्मू)

सदस्य
जिंदर पाल धीमान
विशाल गोयल
दर्शन लाल
शम्मी सुशील जैन
बालकृष्ण
पवन सेठी
अम्बु राम
मोहिंदर देव
यशपाल शर्मा

भाजपा अब बैकफुट पर नहीं
जिला प्रधान डॉ. रजिंदर पाल शर्मा की इस घोषणा के बाद जगरांव की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। साफ संकेत है कि भाजपा अब आक्रामक संगठन, सक्रिय मोर्चों और जमीनी तैयारी के साथ आने वाले राजनीतिक मुकाबलों के लिए कमर कस चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें