फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेताओं व पुलिस अधिकारियों में गुप्त समझौता : आढ़ती

Tue, 03 May 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
इंसाफ की उड़ीक में खडे़ मरहूम किसान दर्शन सिंह का भाई, भाभी व भतीजा भतीजी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
आढ़ती एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि गांव जोधपुर में कर्ज में दबे मरहूम किसान दर्शन सिंह के बेटे बलजीत सिंह बल्लू और दर्शन की पत्नी बलवीर कौर द्वारा जिले के पुलिस अधिकारियों व किसान यूनियन के सामने कीटनाशक पीकर खुदकुशी करने के मामले पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ चुप्पी साध ली है। लगता है कि किसान यूनियन व जिला पुलिस अधिकारियों के बीच कोई गुप्त समझौता हो गया हो। 

आढ़ती एसोसिएशन का आरोप है कि किसान बलजीत सिंह बल्ली व उसकी मां बलवीर कौर ने पुलिस के उच्चाधिकारियों के सामने जहर निगल कर जान दी और उस समय किसान यूनियन के नेता भी मौजूद थे। वे उनको खुदकुशी के लिए उकसाने का कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन


आढ़ती एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष रविंदरपाल चीमा, जिला अध्यक्ष दर्शन सिंह व धीरज कुमार ने आरोप लगाया कि किसान मां बेटा ने किसान यूनियन के नेताओं व पुलिस अधिकारियों के सामने खुदकुशी की। लेकिन न तो किसी किसान नेता और न ही मौके पर मौजूद किसी किसान नेता ने उनको खुदकुशी न करने के लिए रोका।

इस कारण किसान यूनियन के नेता व मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी दोनों बराबर के जिम्मेवार हैं। इसी वजह से किसान यूनियन व जिला पुलिस अधिकारियों के बीच में कोई गुप्त समझौता हो गया है कि वे इस मामले में एक दूसरे के खिलाफ नहीं बोलेंगे और न ही राज की बात खोलेंगे। 

अगर घटना वाले दिन सिर्फ किसान यूनियन ही मौजूद होती और सिर्फ किसान नेताओं के सामने खुदकुशी हुई होती तो अब तक जिला पुलिस अधिकारियों ने किसान नेताओं को कानून शिकं जे में ले लेना था और अगर घटना वाले दिन अगर सिर्फ पुलिस अधिकारी ही मौजूद होते, किसान यूनियन के नेता मौजूद न होते तो अब तक पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर किसान यूनियन ने तीखा संघर्ष छेड़ रखा होता।
विज्ञापन


अब न तो पुलिस, किसान नेताओं के खिलाफ कुछ बोल रही है और न ही किसान नेता पुलिस अधिकारियों के खिलाफ बोल रहे हैं। घटना वाले दिन दोनों पक्ष ही मौजूद थे। वायरल हुई विडियो में किसान यूनियन के नुमाइंदे एवं पुलिस के अधिकारी मौके पर खडे़ साफ दिखाई दे रहे हैं। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें