फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरूर में बेरोजगार अध्यापकों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की

विज्ञापन
संगरूर में पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच हुई धक्का मुक्की की तस्वीर। - फोटो : SANGOOR
विज्ञापन
संगरूर। लंबे समय से रोजगार की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे बेरोजगारों ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के दफ्तर के पास रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान जैसे ही प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा, इस बीच प्रदर्शनकारियों और पुलिस में जमकर धक्कामुक्की हुई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने नानकियाना चौक जाम कर दिया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने पार्टी उम्मीदवार को बंद तक कर दिया। हालांकि भरोसा मिलने के बाद उसे खोल दिया गया। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने बीएसएनएल पार्क में प्रदेश स्तरीय रैली की। जहां से वह रोष मार्च करते हुए नानकियाना चौक पहुंचे।
विज्ञापन

इस मौके पर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक कंबोज और सीनियर उपाध्यक्ष संदीप सामा ने कहा कि 16 मई को 6635 ईटीटी अध्यापकों की भर्ती पर रोक हटने के बावजूद पंजाब सरकार की ओर से इन अध्यापकों की भर्ती पूरी करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है। 5994 ईटीटी अध्यापकों की भर्ती का इश्तिहार 16 दिसंबर को जारी हो चुका था, लेकिन लगातार छह माह बाद भी ऑनलाइन पोर्टल नहीं खोला गया। 2364 ईटीटी अध्यापकों की भर्ती अभी तक दोबारा बहाल नहीं हुई और आयु सीमा पार कर चुके उम्मीदवारों को आयु हद में छूट दी जाए। उन्होंने सरकार से अपील की है कि उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाए, अन्यथा संघर्ष तेज किया जाएगा। इस मौके निर्मलजीरा, जरनैल संगरूर, राजविंदर गुरदासपुर, सलिंदर कंबोज, मनी संगरूर, कुलदीप खोखर, जग्गाबोहा, मंगल मानसा, डा. परविंदर लहौरिया, रविंदर अबोहर, गुरप्रीत फाजिल्का सहित बड़ीतदाद में बेरोजगार अध्यापक मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो:16एसजीआरपी01-संगरूर में पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच हुई धक्का मुक्की की तस्वीर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें