फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: फ्रेंडशिप से मना करने पर हैवान बना युवक, छात्रा पर तेजधार हथियार से हमला, लोगों ने पकड़कर धुना

Thu, 23 May 2024 01:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

छात्रा ट्यूशन से पढ़ाई करने के बाद घर आ रही थी। रास्ते में युवक ने उसे रोक लिया और फ्रेंडशिप के लिए कहा। मना करने पर छात्रा पर हमला कर दिया। छात्रा घायल होकर जमीन पर गिर गई।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के जमालपुर की चीमा कॉलोनी इलाके में रहने वाली एक स्कूली छात्रा को युवक ने रास्ते में रोककर हाथ पकड़ कर फ्रेंडशिप करने को कहा। छात्रा ने जब मना किया तो आरोपी ने तेजधार हथियार से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। 
विज्ञापन


छात्रा के चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और युवक को काबू कर उसकी धुनाई की। लोगों ने छात्रा को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से आरोपी को भी सीएमसी अस्पताल दाखिल कराया है। पुलिस ने इस मामले में भामियां कलां के अशोक विहार निवासी रमनदीप के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छात्रा मंगलवार की सुबह ट्यूशन से पढ़ाई करने के बाद घर आ रही थी। रास्ते में युवक ने उसे रोक लिया और फ्रेंडशिप के लिए कहा। मना करने पर छात्रा पर हमला कर दिया। छात्रा घायल होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद भी आरोपी उस पर वार करता रहा। एसीपी इंडस्ट्री एरिया बी जसबिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी रमनदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी उसका इलाज चल रहा है। उसको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस का पहरा लगा दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें