फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: इंदौर से निकली श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकराई, दो की मौत

Wed, 22 May 2024 11:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
समराला के गांव चेहला के पास हुए हादसे में 25 के करीब श्रद्धालु भी घायल, जांच जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। समराला के गांव चेहला के पास बुधवार की सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क किनारे खड़े एक ट्राले से जा टकराई। इससे दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 25 के करीब श्रद्धालु घायल हो गए। श्रद्धालुओं के चीखने की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
लोगों ने किसी तरह से सभी को बाहर निकाला। उन्हें इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां इंदौर के गांव खजराना निवासी मीना बाई और सरोजा बाला (56) की मौत हो गई, जबकि बाकी श्रद्धालुओं का अस्पताल प्रशासन की तरफ से इलाज शुरू कर दिया गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए थे। सूचना मिलते ही थाना समराला की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल यात्री हेमंत पाटीदा ने बताया के इस महीने के 8 मई को इंदौर से ऋषभ टूरिस्ट बस में करीब 50 से 60 यात्री धार्मिक यात्रा करने के लिए निकले थे। इंदौर से पहले बाबा केदार के दर्शन करने के बाद श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे थे। मंगलवार की रात को वहां से बस अमृतसर साहिब स्थित दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए निकले थे। जब वह समराला के पास पहुंचे तो बस ड्राइवर की आंख लग गई और सड़क के किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई और यह दर्दनाक हादसा हो गया। जब तक लोग कुछ कर पाते बस में सवार दो लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद आसपास के लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। जो लोग बस में फंसे हुए थे उन्हें किसी तरह से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। समराला पुलिस के डीएसपी त्रिलोचन सिंह ने बताया कि बस इंदौर से धार्मिक यात्रा के लिए निकली थी और समराला के पास दर्दनाक हादसा हो गया। डीएसपी ने बताया कि ट्राला खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था। ट्राला चालक मौके से फरार हो गया, घायलों को समराला सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें