फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना के 43 स्कूल अपग्रेड

Sat, 04 Jun 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब सरकार की ओर से 534 सरकारी स्कूल (372 हाई से सीनियर सेकेंडरी और 162 मिडल से हाई) को अपग्रेड करने का फैसला किया गया है। इनमें लुधियाना के 43 स्कूल शामिल हैं। 
विज्ञापन


मुख्य आफिस की ओर से जारी सूची में जिले के 34 स्कूलों को हाई स्कूल से सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तौर पर अपग्रेड किया गया है। जबकि नौ मिडल स्कूलों को अपग्रेड करके हाई स्कूल का दर्जा दिया गया है। डीसी रवि भगत और जिला शिक्षा अफसर परमजीत कौर चाहल ने बताया कि इन स्कूलों के अपग्रेड होने से अब लुधियाना में सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की गिनती 179 हो गई है। मिडल स्कूलों की गिनती 191 और हाई स्कूलों की गिनती 195 हो गई है। 

उन्होंने बताया कि लुधियाना में मिडल, हाई और सेकेंडरी स्कूलों की कुल गिनती 532 थी, लेकिन पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरमी नजदीक रायकोट को भी अपने अधिकार में ले लिया है। इस बारे में नोटिफिकेशन अभी होनी बाकी है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से अकादमिक वर्ष से यहां पढ़ाई शुरू करवा दी गई है। यह स्कूल पहले भूरी वालों की संप्रदाय की ओर से चलाया जा रहा था, लेकिन पिछले कुछ समय से यह स्कूल बंद पड़ा था। नोटिफिकेशन होने के बाद जिले में सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की गिनती 180 हो जाएगी। 

हाई से सीनियर सेकेंडरी हुए स्कूलों की सूची
लुधियाना (34), इंदरपुरी, दाखा (कन्या), बद्दोवाल चमिंडा, गगकलां, गरोसिया कादरबख्श, छपार, उदयपुर डिब्बा, घवद्दी, लाडोवाल, गिल, कासाबाद, साहिबाणा, लखोवाल बद्दोवाल, मुंडिया कलां, सिहोड़ा, घलोटी, पायल (कन्या), सिरथला, अखाड़ा, लखा, काकड़ा तिहाड़ा, डॉ. अंबेडकर नगर, इंजनशैड मंजीत नगर, राजेवाल, रसुलड़ा, एमडी हाई स्कूल लोहटबंदी, कलसियां, डॉ. दवा दास (कन्या) और ढल्ला। मिडल से हाई स्कूल में अपग्रेड किए स्कूलों में लुधियाना (9), कैलाश नगर, रणिया, बिल्ला, फुल्लांवाल, मत्तेवाड़ा, भामिया कलां, काकोवाल, जगेड़ा और झमट शामिल हैं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें