फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी से नहीं करेंगे गठबंधन : संजय सिंह

Sun, 21 Feb 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सूबा प्रभारी संजय सिंह ने कहा है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में 117 सीटों पर मजबूती से लड़ेगी और किसी भी और पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। उनकी जंग पंजाब में दो राजाओं के साथ है। आम आदमी पार्टी 2017 के चुनाव में बहुमत से जीतेगी और अपनी सरकार बनाएगी। बैंस भाइयों की टीम इंसाफ से गठबंधन की अफवाहों को नकारते हुए संजय सिंह ने कहा कि इस तरह की कोई भी बातचीत नहीं हुई है।
विज्ञापन


वहीं रविवार को पीपीपी के प्रमुख नेता गुरप्रीत सिंह भट्टी, होशियारपुर के राजा गुरप्रीत सिंह सैकड़ों साथियों समेत आप में शामिल हुए। भट्टी के आने से फतेहगढ़ साहिब और खन्ना में आप का आधार मजबूत होगा। मनप्रीत बादल ने पीपीपी का कांग्रेस में विलय कर दिया था, लेकिन पीपीपी के दूसरे वरिष्ठ नेता भट्टी ने आज आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता संजय सिंह, संगठन बिल्डिंग प्रभारी दुर्गेश पाठक, सांसद भगवंत मान और आप यूथ विंग पंजाब के प्रधान हरजोत सिंह बैंस ने गुरप्रीत भट्टी और राजा गुरप्रीत का स्वागत किया। इस दौरान संजय सिंह कहा कि आप में लोगों के शामिल होने से मजबूती मिल रही है और इस बात की खुशी भी है कि उनका काफिला बढ़ रहा है।

इस मौके पर भगवंत मान ने कहा कि गुरप्रीत भट्टी पीपीपी के संस्थापकों में से है, जिन्होंने हमारे साथ मिलकर शहीद भगत सिंह के सपने साकार करने का लिए पीपीपी का गठन किया था। मनप्रीत बादल ने कांग्रेस में जाकर समूचे मिशन को विफल कर दिया। भट्टी ने कहा कि पीपीपी अपने मिशन में सफल नहीं हो पाई है और उन्होंने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की देश में भ्रष्टाचार खत्म करके नई राजनीति करने की सोच से अभिभूत होकर आप में शामिल होने का निर्णय किया है।
विज्ञापन


वादे वह करो जो पूरे कर सको : मान
हरियाणा में जाट आंदोलन पर सांसद भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली के पास पानी नहीं है। केंद्र सरकार को इसमें दखल देकर इसे हल करना चाहिए। हरियाणा और केंद्र में बीजेपी की ही सरकार है। उन्होंने इलेक्शन से पहले वादा किया था कि समस्याओं को हल करेंगे। मान ने कहा कि वादे वह करो जिसे पूरा किया जा सके। वोट बैंक की राजनीति का ही नतीजा है कि लोगों को समस्या से जूझना पड़ रहा है।

दिल्ली का पानी खत्म होने के कगार पर है। रोड ट्रांसपोर्ट बंद हो गया है। हिमाचल, जम्मू और पंजाब दिल्ली से कट गए हैं। किसी को इमरजेंसी होगी या किसी का कैरियर भी बरबाद हो रहा होगा। मान ने कहा कि मामले का जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए। जिनकी जाने गई है उनके परिवार वालों को मुआवजा भी दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें