इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी की देखरेख में ब्राजील देश के रियो शहर में ओलंपिक खेल होने जा रही हैं।
जहां भारत की फुटबाल टीम पहली बार प्रदर्शन करेगी। इसमें बरनाला का फुटबाल का खिलाड़ी जशनदीप सिद्धू भी प्रदर्शन करेगा। बरनाला के इस खिलाड़ी को बुधवार को जिले के डीसी भूपिंदर सिंह राय व एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर ने सम्मानित किया।
डीसी व एसएसपी ने जशनदीप सिद्धू से भारत का नाम रोशन करने की आशा जताई। जिला पुलिस मुखी गुरप्रीत सिंह तूर ने कहा कि जहां हमारे खिलाड़ी पुलिस मुलाजिमों ने खेलों में तगमे हासिल किए हैं, वहीं पुलिस जवानों के बच्चे भी खेलों में भाग लेकर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।