अपनी दोस्त की पत्नी को गोली मारकर उसे अस्पताल पहुंचाने वाले आरोपी एएसआई सुखपाल सिंह सुक्खा अभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है, वीरवार रात के बाद उसका संपर्क अधिकारियों से टूट गया, जिसके बाद पुलिस की टीमें आरोपी की खोजबीन करने में जुटी है। घटनी का जांच कर रही पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से अपनी दोस्त की पत्नी को गोली मारी थी, जिसे उनसे थाने में मुलाजिमों के आराम करने के वाले बैड के ताकिए के नीचे छिपा दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
गौरतलब है कि आरोपी एएसआई अक्सर अपनी ड्यूटी के बाद अपने दोस्त के घर चला जाता था। घटना वाले दिन उसका दोस्त घर पर नहीं था, वह उसकी पत्नी चंचल के पास बैठकर चाय पी रहा था। तभी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसने अपनी सर्विस रिवाल्वर से उसे गोली मार दी। इसके बाद एसआई खुद चंचल को लेकर अस्पताल गया, इतना सब कुछ होने के बाद भी एसआई ने बिना किसी की परवाह किए थाने में पहुंचा और रिवाल्वर को वहीं पर छिपा आया।
पुलिस कमिश्नर से मिले पीड़ित के परिजन, एसएचओ पर लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता चंचल के परिजन वीरवार को पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल से मिलने के लिए उनके दफ्तर पहुंचे। पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करके परिजनों ने एएसआई को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगाई। इस दौरान उन्होंने थाना डिविजन सात के एसएचओ अमनदीप सिंह पर आरोपी एएसआई सुखपाल सिंह सुक्खा का साथ देने का आरोप भी लगाया। परिजनों ने कहा कि एसएचओ एएसआई की मदद कर रहा है। उसे पता है कि एएसआई कहां है। मगर वह उसे गिरफ्तार नहीं कर रहा। पुलिस कमिश्नर ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि इस मामले में एसआईटी बना दी गई है। इसकी अभी जांच चल रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
तलाश में जुटी है पुलिस, जल्द कर लिया जाएगा एएसआई गिरफ्तार : एडीसीपी
एडीसीपी अरजिंदर सिंह ने बताया कि एएसआई थाने में रिवाल्वर छिपा कर चला गया था। जब पुलिस ने वहां की चेकिंग की तोे रिवाल्वर बरामद हो गया है। उन्होंने कहा कि देर रात तक वह संपर्क में था, लेकिन उसके बाद आरोपी एएसआई ने फोन बंद कर दिए। अब उसकी तलाश में टीमें भी रवाना कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।