फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में निकाली रैली

विज्ञापन
संगरूर में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली निकालते हुए। - फोटो : SANGOOR
विज्ञापन
शहर में राष्ट्रीय एकता मंच की ओर से वीरवार को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में विशाल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठन, अध्यापक, छात्र और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। यह रैली शहर के विभिन्न बाजारों से होकर गुजरी। इस मौके विशेष तौर पर पहुंचे राष्ट्रीय एकता मंच के संयोजक रामपाल ने कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिक संशोधन कानून का समर्थन करना और इसका विरोध कर भ्रम पैदा कर रहे लोगों की हिंसा का विरोध करना है। इस अवसर पर विशेष वक्ता के रूप में विजय नड्डा (क्षेत्रीय संगठन मंत्री विद्या भारती) ने कहा कि इस कानून से किसी को डरने की जरूरत नहीं, क्योंकि यह कानून किसी की नागरिकता छीनने वाला कानून नहीं है, बल्कि नागरिकता देने वाला कानून है। इसलिए विरोधियों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम व भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें