फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई दसवीं में लुधियाना के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

Sat, 28 May 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
लुधियाना में सीबीएसई 10वी की परीक्षा में अब्बल रहने वाले डीएवी स्कूल के छात्र खुशी प्रकट करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड की ओर से दसवीं के घोषित किए गए परिणाम में जिले के विभिन्न स्कूल के विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किए। इस बार दसवीं का नतीजा 96 प्रतिशत से अधिक रहा है।
विज्ञापन


ग्रीन लैंड स्कूल के विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। ग्रीन लैंड स्कूल की पांच ब्रांचों के कुल 620 विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी जिसमें से 201 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए हासिल किए। ग्रीन लैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल जालंधर बाईपास के 70 विद्यार्थियों, ग्रीन लैंड कान्वेंट स्कूल चंडीगढ़ रोड के 55 विद्यार्थियों, ग्रीन लैंड कान्वेंट स्कूल दुगरी के 37 विद्यार्थियों, ग्रीन लैंड कान्वेंट स्कूल सिविल सिटी के 32 विद्यार्थियों और ग्रीन लैंड स्कूल सुभाष नगर के 14 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए हासिल किए।

टैगोर पब्लिक स्कूल बिरमी के तीन विद्यार्थियों, गुजरांवाला गुरु नानक पब्लिक स्कूल सिविल लाइन के 14 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किए। सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भाई रणधीर सिंह नगर के 64 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए हासिल किए, जिसमें 33 लड़कियां और 31 लड़केे शामिल थे। बीसीएम स्कूल दुगरी का नतीजा भी शानदार रहा है। स्कूल के 31 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए हासिल किए। भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊधम सिंह नगर के 36 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए हासिल किए हैं। 
विज्ञापन


डीएवी स्कूल बीआरएस नगर के 88 बच्चों ने 10 सीजीपीए हासिल किए। टैगोर पब्लिक स्कूल के 10 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए हासिल किए है। रयान इंटरनेशनल स्कूल जमालपुर के 100 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए हासिल किए। भारतीय विद्या मंदिर स्कूल किचलू नगर के 89 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए हासिल किए है। स्प्रिंग डेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 29 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए हासिल किए है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें