गोलीकांड के बाद युवती के आत्महत्या का मामला
सीएमसी अस्पताल के मार्चरी हाउस में पड़ा व श्व, पुलिस मनाने में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। शृंगार सिनेमा रोड के हरचरण नगर इलाके में सोमवार देर रात गोलीकांड हुआ। मंगलवार सुबह युवती राइना धीर ने आत्महत्या कर ली। तीसरे दिन भी परिवार पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं हुआ। वे आरोपी दिवांशु बग्गा, उसकी मां और भाई की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।
पुलिस के उच्चाधिकारियों और डिवीजन तीन पुलिस ने परिवार से बात की। उन्होंने पोस्टमार्टम करवाने के लिए मनाने का प्रयास किया। परिवार का कहना है कि वे तब तक पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते। पुलिस ने परिवार को अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी भी दी। एडीसीपी समीर वर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। उन्होंने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया लेकिन परिवार अपनी मांग पर अड़ा है।
घटनाक्रम और आरोप
रोहन धीर की शिकायत के अनुसार, राइना का रिश्ता दिवांशु बग्गा से तय था पर उसके गलत काम पता चलने पर टूट गया। इसके बाद दिवांशु राइना को लगातार परेशान करता था। दो नवंबर की रात वह घर में घुसा, मारपीट, पत्थरबाजी और गोलीबारी कर अपनी थार कार से फरार हो गया। रोहन के मुताबिक, आरोपियों के उत्पीड़न से राइना ने फंदा लगाकर जान दी। परिवार ने सीएमसी अस्पताल के बाहर धरना दिया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।