फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: बेकाबू कार ने पांच लोगों को रौंदा, सब्जी विक्रेता की मौत<bha>;</bha> 50 मीटर तक घसीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ईसा नगरी पुली पर सुबह आठ बजे के करीब की घटना, घायलों को उपचार के बाद मिली छुट्टी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। महानगर के ईसा नगरी पुली इलाके में वीरवार सुबह तेज रफ्तार बेकाबू कार ने पांच लोगों को रौंद दिया। हादसे में सब्जी विक्रेता जगतार सिंह गोशा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।
टक्कर के बाद भी चालक नहीं रुका और सब्जी विक्रेता को स्कूटी समेत करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे 20-22 वर्षीय चालक तमनजोत सिंह को लोगों ने पकड़कर पीटा। सूचना पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली।
विज्ञापन

स्कूलों के पास सुबह के समय हुआ हादसा
ईसा नगरी पुली के पास दो निजी स्कूल होने के कारण सुबह बाजार में काफी चहल-पहल थी। इसी दौरान फील्ड गंज निवासी तमनजोत सिंह अपनी सेडान कार लेकर वहां से गुजर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक नौसिखिया था और सड़क पर गाड़ी चलाने की प्रैक्टिस कर रहा था। सामने भीड़ देखकर उसका संतुलन बिगड़ गया और उसने एक्सीलेटर दबा दिया। बेकाबू कार ने पहले पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मारी और फिर सब्जी विक्रेता जगतार सिंह गोशा को स्कूटी समेत अपनी चपेट में ले लिया। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
50 मीटर आगे जाकर थमी कार की रफ्तार
इसके बाद कार करीब 50 मीटर आगे सड़क किनारे खड़े दोपहिया वाहनों और उन पर सवार महिला-पुरुषों से टकरा गई। इसके बाद कार की रफ्तार थमी। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय निवासी अशोक कुमार भी जोरदार टक्कर लगने से बेहोश हो गए थे। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

चालक का साथी मौके से फरार
हादसे के बाद चालक ने भागने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। उसका एक साथी मौके से भाग गया। थाना प्रभारी गुरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। मृतक जगतार सिंह गोशा ससराली कॉलोनी, बूथगढ़ का निवासी था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें