फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में तेज हवाओं के साथ बारिश 

Sun, 29 May 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
rain - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर में रविवार शाम कोे तेज हवाओं के साथ बारिश हो गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अधिकारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि रविवार को न्यूनतम 25 डिग्री और अधिकतम 40 डिग्री तापमान रहा। उनका कहना था कि आने वाले एक दो दिनों में हलकी बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ तापमान में एकदम गिरावट आ गई। वहीं रविवार शाम को करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। शहर के कई मुख्य बाजार जलमग्न हो गए थे।
विज्ञापन


मुक्तसर में रविवार को चली तेज आंधी ने बेशक राहत पहुंचाई, मगर इस बीच हुई ओलावृष्टि ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। शाम करीब पांच बजे अचानक तेज आंधी के बाद जमकर बरसात हुई। इससे किसानों के चेहरे भी खिल उठे, क्योंकि गर्मी के चलते खेतों में खड़ी कपास की फसल को भी नुकसान होने लगा था। मगर बरसात से उनकी फसल के बचाव होने की संभावना जगी है।

तेज आंधी के कारण बहुत सी दुकानों के फ्लैक्स उड़ गए। शहर की बिजली सप्लाई भी ठप हो गई। कुछ गांवों में अधिक ओलावृष्टि होने से कपास की फसल को क्षति होने का अनुमान है। शहर की नारंग कॉलोनी में जहां पहले ही कई दिनों से सीवर जाम होने के चलते पानी भरा हुआ था। उनके लिए ये बारिश मुसीबत बन कर आई है। बारिश के कारण लोगों के घरों तक गंदा पानी भर गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें