फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसम: बारिश से 7.2 डिग्री लुढ़का पारा, पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंडक का एहसास

Mon, 28 Sep 2026 11:09 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/लुधियाना

सार

पंजाब और चंडीगढ़ में सोमवार को माैसम बदल गया। लुधियाना और जालंधर में सुबह बरसात के बाद माैसम में ठंडक घुल गई। 
विज्ञापन
लुधियाना में बरसात - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब और चंडीगढ़ में सोमवार को माैसम बदल गया। लुधियाना और जालंधर में सुबह बरसात के बाद माैसम में ठंडक घुल गई। जालंधर में आसमान में बादल छाए हुए हैं। दिन में अंधेरा छा गया है। मौसम में अचानक बदलाव से ठंडक महसूस हुई है।
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी और चंडीगढ़ में बारिश, 7.2 डिग्री लुढ़का पारा
पहाड़ों में समय से पहले बढ़ी ठंड और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का असर अब मैदानी क्षेत्रों में भी दिखने लगा है। चंडीगढ़ में सोमवार को 9.4 मिलीमीटर बारिश के बाद मौसम अचानक ठंडा हो गया। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री नीचे गिरकर 25.4 डिग्री सेल्सियस रह गया। सुबह से ठंडी हवा, बादल और बारिश की फुहार के बीच लोगों को सितंबर में ही सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा। न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री रहा, जबकि हवा में नमी 86 फीसदी तक पहुंच गई।

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार उत्तर प्रदेश में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर चंडीगढ़ तक पहुंचा है। इसके साथ बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब होते हुए चंडीगढ़ तक पहुंच रही हैं। कम दबाव और नम हवाओं के मिलने से बादल बने और बारिश हुई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने दिन के तापमान को तेजी से नीचे खींचा। पश्चिमी विक्षोभ ने भी मौसम में बदलाव को बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें