फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में 112 एमएम बरसात, हर जगह पानी ही पानी 

Sat, 02 Jul 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
लुधियाना में बरसात के बाद भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मानसून की पहली बारिश में स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल लुधियाना की सड़कें झील बन गईं। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था।
विज्ञापन


शहर में पिछले 24 घंटों के दौरान 112.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। दिन का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के माहिरों ने अगले 24 घंटों के दौरान भी भारी बारिश की संभावना जताई है। इस बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है और किसानों के चेहरों पर रौनक ला दी। 

बारिश ने प्रशासन के सभी दावों की पोल भी खोल कर रख दी। हालत यह रही कि बारिश में ही निगम कमिश्नर समेत तमाम अधिकारी हालात का जायजा लेते रहे और लोगों को बेहतर इंतजामों का भरोसा दिलाते रहे। शुक्रवार देर रात से शुरू हुई हल्की बारिश सुबह पांच बजे तक लगातार जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलरगंज, ढोलेवाल चौक, ट्रांसपोर्ट नगर, घंटाघर चौक, जीटी रोड, चीमा चौक से शेरपुर चौक, समराला चौक वाली सड़क, जोधेवाल से राहों रोड, दमोरिया पुल, हैबोवाल, माडल टाउन, चौड़ा बाजार, माता रानी चौक, रेलवे स्टेशन के सामने, रानी झांसी रोड समेत शहर के अधिकतर इलाकों में पानी जमा हो गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें