फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की झमाझम बरसात, बुड्ढा नाला लबालब

Sat, 02 Jul 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
लुधियाना में बरसात के बाद लबालब बुड्ढा नाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात से शुरू हुई झमाझम बारिश शनिवार को भी जारी रही। भारी बारिश के कारण बुड्ढा नाला उफान पर आ गया। नाले में पानी ऊपरी किनारों को छूता हुआ निकल रहा था, जबकि गंदे नाले का पानी कुछ जगहों से बाहर आने लगा। बावजूद इसके स्थिति नियंत्रण में रही। 
विज्ञापन


इसके बाद निगम प्रशासन हरकत में आया और निगम आयुक्त घनश्याम थोरी, एडिशनल कमिश्नर सुरभि मलिक समेत इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों की टीम ने बुड्ढे और गंदे नाले समेत शहर के विभिन्न इलाकों का जायजा लिया। स्थिति का आंकलन करने के बाद निगम आयुक्त ने तुरंत 40 अतिरिक्त श्रमिकों को रखने का आदेश दिया और इनको बुड्ढा नाला और गंदे नाले के साथ-साथ स्थिति पर नजर रखने के लिए तैनात करने को कहा।

निगम आयुक्त थोरी ने कहा कि बीस श्रमिकों को बुड्ढे नाले के आसपास और बाकी बीस को गंदे नाले समेत विभिन्न जगहों पर तैनात किया जाएगा। आपात स्थिति से निपटने के लिए रेत के भरे पांच हजार बैग स्टॉक में हैं, जबकि दस हजार बैग का आर्डर दिया गया है। पार्षद नरिंदर मल्ही और जयप्रकाश ने भी आयुक्त से मुलाकात की।
विज्ञापन


उन्होंने आयुक्त को रेलवे पुल के नीचे दीवार बनाने का आग्रह किया, ताकि नाले का पानी रिहायशी इलाकों में न जा सके। निगम टीम ने गीता नगर, टिब्बा रोड, कृपाल नगर, माधोपुरी, सुंदर नगर, शिव पुरी, बाबा गौरी शाह, चांद सिनेमा, न्यू कुंदन पुरी, उपकार नगर, चंद्र नगर और लाइफ लाइन समेत कई इलाकों का दौरा किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें