जिले में शनिवार को 29 एमएम बरसात हुई। सुबह से शुरू हुई बरसात का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। दिन भर चली ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत भी दिलवाई।
इसके कारण दिन और रात के तापमान के बीच सिर्फ 0.4 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम पारा 29 डिग्री दर्ज किया गया।
एयू मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। जिसका असर अगले 24 घंटे तक दिखने को मिलेगा। विशेषज्ञों की माने तो शनिवार को अधिकतम तापमान में करीब 10 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को दिन का तापमान 39 डिग्री था।