धर्मकोट बाइपास पर सड़क पार करने लगे एक विद्यार्थी की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव पंडोरी और स्कूल में शौक की लहर दौड़ गई।
विद्यार्थी के मां-पिता की सहमति के बाद थाना धर्मकोट पुलिस ने इसको कुदरती हादसा मानते हुए पोस्टमार्टम करवाया है।
जसप्रीत सिंह ( 11) पुत्र देविंदर सिंह गांव पंडोरी कस्बा धर्मकोट में नवयुग स्कूल में 6वीं कक्षा में पढ़ता था। यह विद्यार्थी स्कूल वैन में पढ़ने आ रहा था।
धर्मकोट बाइपास में जब वैन दूसरे विद्यार्थियों को चढ़ाने के लिए रुकी तो वह वैन में से उतरकर कोई चीज लेने के लिए सड़क पार करने लगा तो ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।