फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana Accident: पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ी बेकाबू बस, पहिया निकला, ड्राइवर और कंडक्टर को आई चोट

Thu, 22 Dec 2022 04:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब रोडवेज की बस गुरुवार सुबह बस स्टैंड से चंडीगढ़ के लिए निकली थी। बस स्टैंड से कुछ ही दूरी पर बस ने रफ्तार पकड़ ली। बस जैसे ही गिल फ्लाईओवर पर चढ़ी तो पोल से टकराने के बाद बस बेकाबू हो गई और उसका पहिया निकल गया।
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में गिल फ्लाईओवर पर गुरुवार सुबह पंजाब रोडवेज की एक तेज रफ्तार बस पोल से टकराने के बाद बेकाबू होकर डिवाइडर पर जा चढ़ी। इसके बाद बस का पहिया निकल गया। बस के ड्राइवर और कंडक्टर को मामूली चोटें आई हैं। हादसे में बस में सवार सवारियां बाल बाल बच गईं। जिन सवारियों को हल्की खरोंच आई थी उन्हें राहगीरों ने पास के निजी अस्पताल पहुंचा दिया था। 

विज्ञापन


पंजाब रोडवेज की बस सुबह बस स्टैंड से चंडीगढ़ जाने के लिए निकली थी। बस के हादसे बाद वहां जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई। जिसके बाद क्रेन की मदद से बस को पीछे हटाकर जाम खुलवाया गया। 

जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज की बस गुरुवार सुबह बस स्टैंड से चंडीगढ़ के लिए निकली थी। बस स्टैंड से कुछ ही दूरी पर बस ने रफ्तार पकड़ ली। बस जैसे ही गिल फ्लाईओवर पर चढ़ी तो पोल से टकराने के बाद बस बेकाबू हो गई और उसका पहिया निकल गया। इस दौरान बस डिवाइडर पर जा चढ़ी। इसके बाद बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार सुन राहगीर रुक गए और लोगों ने अपने वाहनों से बाहर निकल कर घायलों की मदद की। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर को मामूली चोटें आई हैं। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया। बीच सड़क बस खड़े होने से ट्रैफिक जाम भी काफी लंबा लग गया। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 6 और चौकी मिल्लर गंज की पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना डिवीजन छह के अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद बस को नीचे उतरवा दिया गया था ताकि जाम की स्थिति न बन सके। बाकी जांच की जा रही है कि हादसा कैसे हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें